Chanakya Quotes In Hindi | अच्छे अच्छे नीति वाक्य

Chanakya Quotes In Hindi – चाणक्य सफलता के सूत्र – Chanakya niti :- सफलता मिलने के बाद भी ध्यान रखें ये बातें, अन्यथा ज्यादा दिन नहीं टिकेगी सफलता
अहंकार का करें त्याग- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सफलता प्राप्त होने के बाद भी मनुष्य के अहंकार नहीं करना चाहिए।
वाणी में रखें मधुरता, समाज हित के कार्य, सबको साथ लेकर बड़े आगे – तभी टिकेगी सफलता

Chanakya niti in hindi for success – चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति कार्य को शुरु करने से पहले ही हार मान जाता है, उसे पूरा करने का साहस नहीं जुटा पाता उसकी हार तय है.
साहस व्यक्ति का सबसे बड़ा गुण होता है. सफलता पाने की रेस में एक मौड़ ऐसा जरूर आएगा जब व्यक्ति को साहस का परिचय देना पड़ेगा,
उस समय अगर वो हार मान गया तो जीती जिताई बाजी हार सकता है…

Best Chanakya Quotes In Hindi ~ आचार्य चाणक्य के सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार

1.”गरीब धन की इच्छा करता है, पशु बोलने योग्य होने की, आदमी स्वर्ग की इच्छा करते हैं और धार्मिक लोग मोक्ष की।” ~ आचार्य चाणक्य

2. “संकट में बुद्धि भी काम नहीं आती है।” ~ आचार्य चाणक्य

3. “जो गुजर गया उसकी चिंता नहीं करनी चाहिए, ना ही भविष्य के बारे में चिंतिंत होना चाहिए। समझदार लोग केवल वर्तमान में ही जीते हैं।” ~ आचार्य चाणक्य

4. “आग सिर में स्थापित करने पर भी जलाती है। अर्थात दुष्ट व्यक्ति का कितना भी सम्मान कर लें, वह सदा दुःख ही देता है।” ~ आचार्य चाणक्य

Chanakya Quotes In Hindi | अच्छे अच्छे नीति वाक्य
अच्छे अच्छे नीति वाक्य

5. “दुर्बल के साथ संधि ना करें।” ~ आचार्य चाणक्य

6.”किसी विशेष प्रयोजन के लिए ही शत्रु मित्र बनता है।” ~ आचार्य चाणक्य

7. “संधि करने वालों में तेज़ ही संधि का होता है।” ~ आचार्य चाणक्य

8. “विद्या को चोर भी नहीं चुरा सकता।” ~ आचार्य चाणक्य

9. “सबसे बड़ा गुरु मंत्र, अपने राज किसी को भी मत बताओ। ये तुम्हे खत्म कर देगा।” ~ Chanakya Quotes hindi

10. “जैसे एक बछड़ा हज़ारो गायों के झुंड मे अपनी माँ के पीछे चलता है। उसी प्रकार आदमी के अच्छे और बुरे कर्म उसके पीछे चलते हैं।” ~ आचार्य चाणक्य

11. “एक समझदार आदमी को सारस की तरह होश से काम लेना चाहिए और जगह, वक्त और अपनी योग्यता को समझते हुए अपने कार्य को सिद्ध करना चाहिए।” ~ आचार्य चाणक्य

12. “एक राजा की ताकत उसकी शक्तिशाली भुजाओं में होती है। ब्राह्मण की ताकत उसके आध्यात्मिक ज्ञान में और एक औरत की ताक़त उसकी खूबसूरती, यौवन और मधुर वाणी में होती है।” ~ आचार्य चाणक्य

13. “ईश्वर मूर्तियों में नहीं है। आपकी भावनाएँ ही आपका ईश्वर है। आत्मा आपका मंदिर है।” ~ आचार्य चाणक्य

14. “समय का ध्यान नहीं रखने वाला व्यक्ति अपने जीवन में निर्विघ्न नहीं रहता।” ~ आचार्य चाणक्य

15. “कार्य के मध्य में अति विलम्ब और आलस्य उचित नहीं है।” ~ आचार्य चाणक्य

चाणक्य नीति जीवन जीने की – Chanakya Quotes In Hindi

आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र चाणक्य नीति में, बताया है कि मनुष्य को केवल अपनी ही नहीं –
बल्कि दूसरों की गलतियों से भी सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
ऐसा इसलिए कि जब इंसान दूसरों की गलतियों से सीखता है तो खुद से गलती होने की संभावना कम हो जाती है…

16. “पहले निश्चय करिए, फिर कार्य आरम्भ करें।” ~ आचार्य चाणक्य

17. “चंचल चित वाले के कार्य कभी समाप्त नहीं होते।” ~ आचार्य चाणक्य

18. “भाग्य पुरुषार्थी के पीछे चलता है।” ~ आचार्य चाणक्य

19. “शत्रु दण्ड नीति के ही योग्य है।” ~ आचार्य चाणक्य

20. “कठोर वाणी अग्नि दाह से भी अधिक तीव्र दुःख पहुँचाती है।” ~ आचार्य चाणक्य

21. “जो अपने कर्तव्यों से बचते हैं, वे अपने आश्रितों परिजनों का भरण-पोषण नहीं कर पाते।” ~ आचार्य चाणक्य

22. “जो अपने कर्म को नहीं पहचानता, वह अंधा है।” ~ आचार्य चाणक्य

23. “प्रत्यक्ष और परोक्ष साधनों के अनुमान से कार्य की परीक्षा करें।” ~ आचार्य चाणक्य

चाणक्य के अनमोल विचार | Best Chanakya Quotes

24. “आदमी अपने जन्म से नहीं अपने कर्मों से महान होता है।” ~ आचार्य चाणक्य

25. “पुस्तकें एक मुर्ख आदमी के लिए वैसे ही हैं, जैसे एक अंधे के लिए आइना।” ~ आचार्य चाणक्य

26. “जो जिस कार्ये में कुशल हो उसे उसी कार्ये में लगना चाहिए।” ~ आचार्य चाणक्य

27. “किसी भी कार्य में पल भर का भी विलम्ब ना करें।” ~ आचार्य चाणक्य

28. “कच्चा पात्र कच्चे पात्र से टकराकर टूट जाता है।” ~ आचार्य चाणक्य

29. “संधि और एकता होने पर भी सतर्क रहें।” ~ आचार्य चाणक्य

30. “शत्रुओं से अपने राज्य की पूर्ण रक्षा करें।” ~ आचार्य चाणक्य

31.”जन्म-मरण में दुःख ही है।” ~ आचार्य चाणक्य

32. “ये मत सोचो की प्यार और लगाव एक ही चीज है। दोनों एक दूसरे के दुश्मन हैं। ये लगाव ही है जो प्यार को खत्म कर देता है।” ~ आचार्य चाणक्य Quotes In Hindi

33. “दौलत, दोस्त ,पत्नी और राज्य दोबारा हासिल किये जा सकते हैं, लेकिन ये शरीर दोबारा हासिल नहीं किया जा सकता।” ~ आचार्य चाणक्य

34. “पृथ्वी सत्य पे टिकी हुई है। ये सत्य की ही ताक़त है, जिससे सूर्य चमकता है और हवा बहती है। वास्तव में सभी चीज़ें सत्य पे टिकी हुई हैं।” ~ आचार्य चाणक्य

35. “फूलों की खुशबू हवा की दिशा में ही फैलती है, लेकिन एक व्यक्ति की अच्छाई चारों तरफ फैलती है।” ~ Chanakya Quotes In Hindi

नीति वाक्य हिंदी में – Chanakya niti in hindi

36. “जिन्हें भाग्य पर विश्वास नहीं होता, उनके कार्य पुरे नहीं होते।” ~ आचार्य चाणक्य

37. “दूध पीने के लिए गाय का बछड़ा अपनी माँ के थनों पर प्रहार करता है।” ~ आचार्य चाणक्य

38. “प्रयत्न ना करने से कार्य में विघ्न पड़ता है।” ~ आचार्य चाणक्य

39.”निम्न अनुष्ठानों (भूमि, धन-व्यापारउधोग-धंधों) से आय के साधन भी बढ़ते हैं।” ~ आचार्य चाणक्य

40. “समय को समझने वाला कार्य सिद्ध करता है।” ~ आचार्य चाणक्य

41. “समय का ज्ञान ना रखने वाले राजा का कर्म समय के द्वारा ही नष्ट हो जाता है।” ~ आचार्य चाणक्य

42. “नीतिवान पुरुष कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व ही देश-काल की परीक्षा कर लेते हैं।” ~ आचार्य चाणक्य

43. “परीक्षा करने से लक्ष्मी स्थिर रहती है।” ~ आचार्य चाणक्य

44. “मूर्ख लोग कार्यों के मध्य कठिनाई उत्पन्न होने पर दोष ही निकाला करते हैं।” ~ आचार्य चाणक्य

45. “कार्य की सिद्धि के लिए उदारता नहीं बरतनी चाहिए।” ~ आचार्य चाणक्य

46. “शिकारपरस्त राजा धर्म और अर्थ दोनों को नष्ट कर लेता है।” ~ आचार्य चाणक्य

47. “भाग्य के विपरीत होने पर अच्छा कर्म भी दु:खदायी हो जाता है।” ~ आचार्य चाणक्य

48. “शत्रु की बुरी आदतों को सुनकर कानों को सुख मिलता है।” ~ आचार्य चाणक्य

Chanakya Quotes In Hindi | अच्छे अच्छे नीति वाक्य
Chanakya

49. “चोर और राज कर्मचारियों से धन की रक्षा करनी चाहिए।” ~ आचार्य चाणक्य

50. “जो हमारे दिल में रहता है, वो दूर होके भी पास है। लेकिन जो हमारे दिल में नहीं रहता, वो पास होके भी दूर है।” ~ आचार्य चाणक्य

51. “जैसे एक सूखा पेड़ आग लगने पे पुरे जंगल को जला देता है। उसी प्रकार एक दुष्ट पुत्र पुरे परिवार को खत्म कर देता है।” ~ आचार्य चाणक्य

52. “जिस आदमी से हमें काम लेना है, उससे हमें वही बात करनी चाहिए जो उसे अच्छी लगे। जैसे एक शिकारी हिरन का शिकार करने से पहले मधुर आवाज़ में गाता है।” ~ Chanakya Quotes In Hindi

सुविचार चाणक्य नीति शिक्षा

चाणक्य के अनुसार शिक्षा के बिना इंसान का जीवन कुत्ते की पूंछ की तरह होता है। जिस प्रकार कुत्ते की पूंछ उसके किसी काम की नहीं होती ठीक उसी प्रकार शिक्षा के बिना मनुष्य का कोई अस्तित्व नहीं होता है।
अनपढ़ व्यक्ति का समाज में नहीं होता कोई महत्व। एक शिक्षित व्यक्ति आसानी से सही और गलत का लगा सकता है पता। 

53. “आलसी का ना वर्तमान होता है, ना भविष्य।” ~ आचार्य चाणक्य

54. “सोने के साथ मिलकर चांदी भी सोने जैसी दिखाई पड़ती है अर्थात सत्संग का प्रभाव मनुष्य पर अवश्य पड़ता है।” ~ Chanakya Quotes In Hindi

55.”ढेकुली नीचे सिर झुकाकर ही कुँए से जल निकालती है अर्थात कपटी या पापी व्यक्ति सदैव मधुर वचन बोलकर अपना काम निकालते हैं।” ~ आचार्य चाणक्य

56.”सत्य भी यदि अनुचित है तो उसे नहीं कहना चाहिए।” ~ आचार्य चाणक्य

57. “दोषहीन कार्यों का होना दुर्लभ होता है।” ~ आचार्य चाणक्य

58. “अर्थ और धर्म, कर्म का आधार है।” ~ आचार्य चाणक्य

59. “व्यसनी व्यक्ति कभी सफल नहीं हो सकता।” ~ आचार्य चाणक्य

60.”शक्तिशाली शत्रु को कमजोर समझकर ही उस पर आक्रमण करें।” ~ आचार्य चाणक्य

61. “अपने से अधिक शक्तिशाली और समान बल वाले से शत्रुता ना करें।” ~ आचार्य चाणक्य

62. “कार्य-सिद्धि के लिए हस्त-कौशल का उपयोग करना चाहिए।” ~ आचार्य चाणक्य

63. “अशुभ कार्यों को नहीं करना चाहिए।” ~ आचार्य चाणक्य

 64. “विचार ना करके कार्य करने वाले व्यक्ति को लक्ष्मी त्याग देती है।” ~ Chanakya Niti Bani In Bengali

 

और पड़े 👉 Health & Fitness

Source – hindisahityadarpan

6 thoughts on “Chanakya Quotes In Hindi | अच्छे अच्छे नीति वाक्य”

  1. After reading your article, it reminded me of some things about gate io that I studied before. The content is similar to yours, but your thinking is very special, which gave me a different idea. Thank you. But I still have some questions I want to ask you, I will always pay attention. Thanks.

  2. I am a website designer. Recently, I am designing a website template about gate.io. The boss’s requirements are very strange, which makes me very difficult. I have consulted many websites, and later I discovered your blog, which is the style I hope to need. thank you very much. Would you allow me to use your blog style as a reference? thank you!

  3. Behind the enchanting allure of Bollywood designer sarees are the creative minds that conceptualize and craft these masterpieces. Renowned designers such as Manish Malhotra, Sabyasachi Mukherjee, Tarun Tahiliani, and Neeta Lulla have left an indelible mark on the industry by reimagining traditional sarees with contemporary elements. Their expertise in blending fabrics, colors, and embellishments gives birth to sarees that not only grace the red carpet but also find their way into the wardrobes of women seeking a touch of Bollywood glam.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

x
Scroll to Top